दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
​ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है लहराता हुआ तिरंगा प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर देता है तिरंगे को बनाने में खादी के कपड़े का इस्तेमाल होना चाहिए कभी भी तिरंगे को कमर के नीचे नहीं रखना चाहिए वही तिरंगे को घर आते समय काले कपड़े नहीं पहनना चाहिए उक्त बातें बेतिया एसपी जयंत कांत ने कही मौका था मानवाधिकार कार्यकर्ता अजय कुमार एवं तिरंगा प्रेमी रौशन श्रीवास्तव के द्वारा माननीय श्री को तिरंगा ध्वज देकर सम्मानित करने का उक्त मौके पर एसडीपीओ  संजय कुमार झा एवं नरकटियागंज एसडीपीओ उपस्थित रहे.