सड़क पर नीलगाय से टकराकर बाइक सवार जख्मी
परवेज़ अख्तर/सिवान;
दरौंदा. थाना क्षेत्र के पसिवर गांव के समीप रविवार की शाम एक बाइक चालक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान से जनता बाजार जाने के दौरान पर्सीवड गांव के समीप अचानक एक नील गाय सड़कों के बीचों-बीच आ गई. जिसके कारण बाइक चालक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा.
घटना के बाद बाइक चालक जख्मी हो गया. जिसकी इलाज स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी क्लीनिक में कराई गई. वहीं जख्मी युवक की पहचान जनता बाजार निवासी अमरजीत साह के रूप में हुई है.
—————




Recent Comments