सड़क पर पानी गिराने से मना करने पर मारपीट कर किया घायल
# परवेज अख्तर सिवान
भगवानपुर हाट : थानाक्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार की शाम सड़क पर पानी गिराने से मना करने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक भगवानपुर निवासी राकेश कुमार है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जीतेंद्र महतो सड़क पर पानी गिरा रहा था। जब राकेश कुमार ने पानी गिराने से मना किया तो वो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। तभी झूलन महतो भी वहां पहुंच गया आैर देानों ने मिलकर राकेश कुमार की पिटाई कर दी। जिससे उनके ऑख में चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से राकेश कुमार को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में राकेश के पिता टुनटुन प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर जीतेंद्र महतो, झूलन महतो सहित तीन लोगों को आरोपित किया है।
………………………………..




Recent Comments