संगीत की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

मैरवा (सिवान) : मुख्यालय स्थित हरिराम संगीत महाविद्यालय में सोमवार को गायन, वादन और नृत्य कला की प्रथम वर्ष से लेकर प्रभाकर तक की प्रायोगिक परीक्षा हुई। इस परीक्षा में मोतिहारी की प्राध्यापिका पिंकी कुमारी बाहरी परीक्षक के रूप में मौजूद थीं। परीक्षा के दौरान प्रीति कुमारी, सालोनी कुमारी, वंदना कुमारी, पूजा कुमारी,प्रियंका कुमारी, काजल कुमारी, अतुल कुमार, गजेंद्रमणि पांडेय ने ध्रुपद, ख्याल, दादरा, ठुमरी, भजन, गजल प्रस्तुत किया।
——-