एस डी एस के विद्यार्थियों ने प्राचार्य को दी श्रद्धांजलि
छपरा: एसडीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह के छोटे भाई डॉ राकेश सिंह की पत्नी मीना सिंह, जो एसडीएस पब्लिक स्कूल एवं एसडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संस्थापक सह प्राचार्य थी। उनका असामयिक निधन शनिवार देर संध्या को हो गई पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रही थी ।सोमवार के दिन एसडीएस पब्लिक स्कूल एवं एसडीए सीनियर सेकेंडरी स्कूल छपरा के विद्यार्थियों के द्वारा अपनी प्राचार्य मीना सिंह के लिए स्कूल में 2 मिनट का मौन रखते हुए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे तथा स्वर्गीय प्राचार्य को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।




Recent Comments