गुठनी में पुलिस ने किया ट्रक समेत 50 लाख का शराब बरामद, दो गिरफ्तार

# परवेज अख्तर सिवान

गुठनी (सिवान) : स्थानीय थाने की पुलिस गुरुवार की देर रात
श्रीकरपुर पुलिस चेकपोस्ट के पास से वाहन जांच के दौरान ट्रक से 50 लाख

रुपए का शराब जब्त किया तथा दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि थानाध्यक्ष दिलीप कुमार अपने सहयोगी एएसआइ हरिवंश यादव,

होमगार्ड पुलिस बल, आनंद कुमार यादव, शैलेंद्र यादव, शत्रुघ्न आदि के साथ

गुरुवार देर रात्रि श्रीकरपुर पुलिस चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चला रहे थे।

जांच के दौरान करीब 11.55 बजे यूपी मेहरौना की ओर से एक ट्रक

आया। उसे रोककर गहन जांच की गई तो उसमें काफी मात्रा में शराब रखा हुआ

पाया गया। शराब मिलते ही ट्रक (यूके ए 1430) को पुलिस

अपने कब्जे में लेते हुए चालक व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार चालक पंजाब के पटियाला जिला के जखरा निवासी लखविंदर सिंह

तथा यूपी के बराबंकी के असवा निवासी राजेश कुमार बताया जाता है।

बरामद शराब में हरियाणा निर्मित 180 तथा 750 मिली लीटर का

अंग्रेजी रॉयल विश्की है। कुल 585 कार्टन है जिसमें 750 एमएल का 346 कार्टन

तथा 180 एमएल का 239 कार्टन है। बरामद शराब की कीमत लगभग 45 लाख

आंकी गयी है।

—