
‘संकलन एक पहल’ विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
वैशाली : सेंटपॉल स्कूल लालगंज के वार्षिकोत्सत्व के अवसर पर ‘संकलन एक पहल’ विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशिका सीमा कुमार, निदेशक विवेक वीरानी, कार्यकारी निदेशक विपुल वीरानी, प्रबंध निदेशक विशाल वीरानी, डॉ पायल की मौजूदगी में शिक्षाविद डॉ राधा कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान के साथ की गई। इस दौरान कत्थक नृत्य, ग्रुप डांस, एक्शन गीत, क्लासिकल गीत के साथ-साथ योग और अलग-अलग प्रेदेशों के नृत्य आदि की भी प्रस्तुति बच्चों ने की। कार्यक्रम में कोमल, निधि, ऋतिका, नैना, मानसी, स्नेहा, स्वाति, शिवानी, रिया, मुस्कान, अनुष्का आदि बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। इस मौके पर प्राचार्य वीके विरानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होता है। इससे उनका हौसला बढ़ता है। समय-समय पर ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है। इससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। पढ़ाई के साथ-साथ ¨जदगी के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। बच्चे को समय पर अगर सही दिशा निर्देश मिले तो आगे चलकर वही लोग ना केवल राज्य का बल्कि देश का नाम रोशन करते हैं। वहीं शिक्षाविद् डा. आर कुमार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को समय-समय पर निखारने के लिए अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ताकि बच्चों के हुनर को पहचाना जाए और उसे उस क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिले।




Recent Comments