
संजय विजित्वर ( हाजीपुर)-अनन्त चतुर्दशी के पावन अवसर पर स्थानीय रेलवे जंक्शन परिसर स्थित शिव मंदिर में हर्षोल्लास के साथ श्रीअनन्त पूजनोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय श्रृद्धालुओं जिसमें बच्चे,युवा,वयस्क,महिला और पुरूषों की काफी भीड़ देखी गई। सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार श्री अनन्त पूजनोत्सव के अवसर पर वयस्क महिला और पुरुष व्रत और उपवास भी करते हैं तथा श्री अनन्त भगवान की पूजा-अर्चना के लिए ॠतु फल में विशेष रूप से केला,सेव और खीरा आदि प्रसाद स्वरूप भगवान को अर्पित किया जाता है जिसका काफी महात्म्य है और गांठ युक्त धागा पुरूष दाहिने हाथ में और महिला बायें हाथ में बांधती है ।व्रत करनेवाले महिला और पुरूष श्रीअनन्त की कथा का सहृदय श्रवण करते हैं। हिन्दू धर्म में श्रीअनन्त पूजनोत्सव का बहुत महात्म्य माना गया है ।आज के दिन श्री अनन्त पूजनोत्सव से जुड़े हुए प्राय: परिवारों में पूरी हलवा,सेवई पकवान के रूप में बनने की परंपरा रही है।हां,व्रती महिलाएं श्री अनन्त की कथा श्रवण के पश्चात पंडित को यथाशक्ति अन्न, वस्त्र,द्रव्य इत्यादि भी करती हैं।




Recent Comments