सेविका को जलाकर मार डाला
परवेज अख्तर सिवान
भगवानपुर हाट (सिवान) :थाना क्षेत्र के सहसरांव गांव में एक आंगनबाड़ी सेविका को उसके ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर जलाकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के पिता ने बुधवार को थाने में आवेदन देकर ससुराल वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ रामेश्वर प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि उनकी पुत्री पूनम कुमारी की शादी 25 फरवरी 2007 में भगवानपुर थाना क्षेत्र के सहसरांव निवासी राजेंद्र पटेल के पुत्र मुन्ना पटेल के साथ की थी। वह मिनी आंगनबाड़ी में सेविका पद पर कार्यरत थी। उसके बाद से दहेज को लेकर कई बार मारपीट करने पर पंचायती हुई।




Recent Comments