
मढ़ौरा(सारण)। मढ़ौरा राजद विधायक जितेंद्र राय के दादा व पूर्व विधायक स्व. यदुवंशी राय के 95 वर्षीय पिता देवशरण राय की देहावसान हो गया। वुधवार की सुबह उनके पैतृक गांव पोझी में क्षेत्र के लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी।जहां से उनकी शवयात्रा डोरीगंज के लिए निकली।जिसमे काफी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुये।इसकी खबर मढ़ौरा में फैलते ही लोगों ने अपनी शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।मालूम हो कि पोझी निवासी देव शरण राय सामाजिक पृष्टभूमि से संबद्ध रखते हुए एक संपन्न किसान भी थे।उनके तीन पुत्रो में एक यदुवंशी राय मढ़ौरा से दो बार विधायक चुने गए थे।वही दूसरे पुत्र रघुबंश प्रसाद यादव 2003 में स्थानीय पंचायत निकाय से विधान परिषद के लिए चुने गए थे।अब राजनीतिक रूप से जड़ जमाये परिवार में स्व. यदुवंशी राय के पुत्र जितेंद्र कुमार राय विगत तीन विधान सभा चुनाव में लगातार जीत दर्ज कराते हुए बिहार विधान सभा के सदस्य हैं।शोक जताने वालो प्रखंड राजद अध्यक्ष उपेंद्र मांझी, मढ़ौरा नगर मुख्य पार्षद ललन राय, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मी राय, सुदीश राय, कांग्रेस नेता लालबाबू गिरि,भाकपा नेता रामबाबू सिंह, भूपेश भीम, अवधेश वर्मा,विष्णु गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद ठाकुर अमर सिंह, शैलेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया बीरेंद्र राय, सुमित रंजन, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र राय, सोहराब, कमलेश प्रसाद, मुखिया पन्नालाल सिंह, मुखिया भृगुनाथ सिंह समेत अन्य कई लोगों का नाम शामिल हैं।




Recent Comments