पानापुर के सारंगपुर उभवाँ व सेमराहाँ गाँव में जरुरतमंदो के बीच राहत सामग्री बांटी

पानापुर ( सारण ) :- कोरोना संक्रमण के भयंकर काल से बचने के लिये जिस साहस और धैर्य का हम सबों ने परिचय दिया है ठिक उसी तरह कुछ दिन और सजग व सतर्क रहे तो जनजीवन सामान्य हो जायेगा । उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने पानापुर प्रखंड क्षेत्र के गाँवों में राहत सामग्री वितरण के दौरान कही । वहीं मंगलवार को मुखिया संगम बाबा ने पानापुर प्रखंड के सारंगपुर उभवाँ गाँव व सेमराहाँ पश्चिम टोला के दलित व पिछङे क्षेत्रों में जरुरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री में कच्चा राशन-सब्जी के सैकड़ों पैकेट का वितरण किया । मौके पर विभिन्न गाँवों के सारंगपुर में अजय मिश्रा, चन्द्रशेखर मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता, विजय मिश्रा, रामचन्द्र साह, विकास साह, धीरज साह, मंटु मिश्रा व सेमराहाँ में अनुप सिंह, धन्नंजय राय, अजय राय, अमीत राय, पवन राय, सीताराम राय, हरिकिशोर राय, राजेन्द्र राय, भरत राय मौजूद थे ।