तेजपुरवा चौक पर बीती रात तीन दुकान में हुई हजारों की चोरी
मढ़ौरा(सारण):थाना क्षेत्र के तेजपुरवा चौक के पास बीती रात तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया I तीनों दुकान में दुकान ने पल्ला तोड़कर घुसे चोरों ने गल्ला से नगद सहित हजारों रूपया नगद चुरा लिया I सुबह दुकानदारों को इसकी जानकारी के बाद हडकंप मच गया हल्ला होने के बाद जल्दी ही आस पास के लोग जमा हो गये I मिली जानकारी के अनुसार तेजपुरवा चौक के मो मुन्ना आलम, मो नौशाद आलम,मो एजाज का छोटा छोटा दुकान था I जिसमें वे जेनरल स्टोर का दुकान चलाते थे I प्रतिदिन के बिक्री का रुपयां भी वे दुकान के गल्ला में ही रखते थे I चोरों ने गल्ला के रखा नगद के साथ दुकान का सामान भी लेते गये I घटना को लेकर पीड़ित दुकानदारों ने स्थानीय थाना को सुचना दी है I