पटना(अनूप नारायण सिंह) : वेद और कुरान के ज्ञाता गुरु डॉक्टर एम रहमान समाजसेवी वरुण कुमार सिंह चिकित्सक डॉ राणा एसपी सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमोल कुमार सिंह वरिष्ठ पत्रकार अमिता पूजा कैमरामैन ऋषि नाथ छायाकार जितेंद्र कुमार मनीष कुमार फिल्म समीक्षक अनूप नारायण सिंह समाजसेवी रितु चौबे संगीतकार अजय वरिष्ठ फिल्मकार कुमारसंभव समेत 30 विभूतियों को मिला ग्लोबल एच्यूमेंट एवार्ड 2019।

बिहार की राजधानी पटना में रविवार की स्थान गांधी मैदान अवस्थित होटल पनास के सभागार में रंगारंग भव्य कार्यक्रम में बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पद्मश्री डॉ सीपी ठाकुर और बिहार के चर्चित फैशन डिज़ाइनर नीतीश चंद्रा ने संयुक्त रूप से 30 बिहारी विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर मिसेज इंडिया और खिताब जीतने वाली बिहार की बहू आरती सिंह आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम संयोजक फैशन डिज़ाइनर नीतीश चंद्रा ने बताया कि यह सम्मान समारोह अब हर वर्ष आयोजित किए जाएंगे आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार विनायक विजेता कार्टूनिस्ट पवन कथाकार रत्नेश्वर चिकित्सक डॉ विजय राज सिंह समाजसेवी ओम सिंह शैलेश कुमार सिंह समेत फैशन पत्रकारिता क्षेत्र की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थी।