पूर्व थानाध्यक्ष की पत्नी को एसपी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
दैनिक खोज खबर, छपरा
सारण एसपी हरकिशोर राय ने इसुआपुर में पदस्थापित पूर्व थानाध्यक्ष संजय तिवारी की पत्नी प्रियंका कुमारी को नियुक्ति पत्र सौंपा।

अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में एसपी श्री राय ने प्रियंका तिवारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रियंका तिवारी की नियुक्ति अनुकम्पा के आधार बिहार पुलिस में हुई है।

आपको बता दे कि सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में प्रियंका तिवारी के पति संजय तिवारी बतौर थानाध्यक्ष तैनात थे। संजय तिवारी मूल रूप से नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के निवासी थे। संजय तिवारी 2009 बैच के सब इंस्पेक्टर थे जिन्होंने इसुआपुर के 22वे थानाध्यक्ष के रूप में 12 जून 2014 को योगदान किया था।

ड्यूटी के दौरान ही शामकौड़िया में 22 दिसम्बर 2014 को अपराधियों ने संजय तिवारी को गोली मार दी थी जिसके बाद सदर अस्पताल में उपचार के दौरान संजय तिवारी की मौत हो गयी थी।

अनुकम्पा के आधार पर ही सारण एसपी हरकिशोर राय ने थानाध्यक्ष की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौपा। इस दौरान प्रियंका के परिजन भी उपस्थित थे।