
लहलादपुर । दंदासपुर गांव के शिक्षक कामेश्वर राय का निधन पटना के एक निजी अस्पताल में हो गया। वे करीब 68 वर्ष के थे। हाई स्कूल तेल्छा से वे सेवानिवृत्त हुये थे। जनता बाजार में करीब चालीस वर्षों से कोचिंग क्लास के माध्यम से छात्रों को पढ़ाते थे। उनके कई छात्र आईएएस,आईपीएस जैसे पदों पर है। निधन गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे के आस पास हुई। निधन का समाचार सुन लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी। सोशल मीडिया पर श्रधांजली देने वालो का तांता लग गया। परिजनों ने बताया की मंगलवार की रात सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों ने ब्रेन स्टोक होने की बात कही थी। निधन की खबर सुन पूर्व विधायक धूमल सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, मुखिया पंकज तिवारी, सोनू तिवारी, अजय राय, राजीव रंजन मिश्र, पत्रकार मिथिलेश कुमार, अमित कुमार, जीतेश कुमार राय आदि ने गहरा शोक जताया।




Recent Comments