भाजपा ही मुसलमानों की हितैषी पार्टी है- छपरवी

छपरा- भाजपा के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव साफ सुथरे छवी के नेता सय्यद शाहनवाज़ हुसैन जी को बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाने से पूरे बिहार समेत देश भर के मुसलमानों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है और साथ ही बिहार के हर समुदाय की मांग का भाजपा ने भरपूर ख़्याल रखा है ये बाते बिहार प्रदेश प्रवक्ता अल्पसंख्यक मोर्चा हाफ़िज़ साहेब रज़ा ख़ान छपरवी ने कही ,आगे श्री छपरवी ने बताया कि भाजपा ही मुसलमानों की हितैषी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को भरपूर सम्मान मिलता है,बिहारवासियों को सय्यद शाहनवाज़ हुसैन के नेतृत्व क्षमता पर पूरा विश्वास है यही वजह है कि पूर्व में केंद्रीय मंत्री के तौर पर अटल रत्न में शामिल रहें हैं।श्री छपरवी के नेतृत्व में मिठाई खिला कर ख़ुशी का इज़हार किया गया।