सिवान :मारपीट के मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज
#न्यूज़ इनपुट परवेज़ अख्तर /सिवान
दरौंदा
थाना क्षेत्र के पिनर्थु खुर्द में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज हुई है. जिसमें दोनों तरफ के करीब आधे दर्जन महिला समेत जख्मी हो गए थे. इस मामले पिनर्थु खुर्द निवासी मुशस्ताक की पत्नी जानकी देवी ने आरोप लगाया है कि उसी गांव के सीता राम, रंजीत राम, फूल देवी, पूनम देवी, धनजीत राम, मीना देवी ने भूसा का खौफ ढ़ाह कर तथा आग लगाकर बुझा भी दिये थे. इस मामले में थाना कांड संख्या 2/18 में प्राथमिकी दर्ज हुई है. वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पिनर्थु खुर्द की पत्नी फूल देवी ने दारौंदा थाना कांड संख्या 3/18 में प्राथमिकी दर्ज कर राजू राम, माया देवी, बिजू राम, विकास राम, जानकी देवी, बीणा देवी एवं देवन्दती देवी को इस मामले में आरोपी बनाया गया है .




Recent Comments