परसा(सारण) : प्रखंड के पचरुखी पंचायत के वार्ड 6 के बड़की सिरिसिया गाव में ठोस एव तरल संसाधन प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पादधिकारी रजतकिशोर सिंह के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी डा आदित्य प्रकाश बीडीओ रजतकिशोर सिंह सीओ रामभजन राम सीडीपीओ विनीता भारती स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह पीओ रंजीत ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर व दिप प्रज्वलित कर किया गया।वही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह के द्वारा सभी मुख्या अतिथियों को अंगवस्त्र से स्मसनित किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीडीसी डा आदित्य प्रकाश ने साफ़ सफाई पार्यावरण पलोथिन पर विशेष रूप से चार्चा किया किया गया।वही डीडीसी ने प्रखंड विकास पादधिकारी रजतकिशोर सिंह सभी स्वाच्छताग्रही व स्थानीय लोगो के सहयोग देने को व इस सराहनीय कार्य को लेकर बहुत बहुत धन्यावद दिया।कार्यक्रम के उपरांत चयनित साफाई कर्मीयो को नीला व हरे रंग व झारू देकर उसके साथ डीडीसी डा आदित्य प्रकाश ने बीडीओ रजतकिशोर सिंह सीओ राम भजन राम व स्वच्छ्ताग्रही विकास मित्र व अन्य लोगो के साथ मठिया परिसर से शुभारम्भ कर सड़क पर साफ़ सफाई अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया गया।इस मौके पर पूर्व मुखिया फैजुल्लाह अंसारी बीडीसी प्रतिनिधि रामनरायण शर्मा रमेन्द्र कुमार सिंह वार्ड सदस्य नारद ठाकुर होरिक पंडित प्रशांत कुमार रंजय कुमार अली बीसी रीना कुमारी अली हशन राकेश तिवारी गीता देवी माया देवी अमित कुमार व स्वच्छताग्रही व विकास मित्र छोटे छोटे बच्चे व सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।