सिवान। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी गांव में सोमवार को पानी में डूबने से दस वर्षीय छात्र की मौत हो गई। आनन फानन में स्वजनों ने सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराई। इसके बाद शव स्वजनों को सौंप दी गई। मृत छात्र की पहचान उक्त गांव निवासी योगेंद्र महतो के दस वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि घर से थोड़ी दूर पर तालाब है,जहां कुछ बच्चे स्नान के लिए गए थे। इसी दौरान पानी में डूबने से आयुष की मौत हो गई। शव घर पर पहुंचते ही स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।




Recent Comments