
छपरा। जिलाधिकारी डॉ. निलेश रामचन्द्र देवरे एवं पुलिस अधीक्षक सारण संतोष कुमार के साथ इन्टरमीडिएट परीक्षा संचालन को लेकर एकता भवन में उपस्थित सभी केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दण्डाधिकारी, गश्तीदल दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ्रिंग करते हुए कहा गया कि 01 फरवरी 2021 से प्रारम्भ हो रही इन्टरमीडिएट की परीक्षा हर हाल में शान्ति पूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त सम्पन्न करायी जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि इण्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 का आयोजन दिनांक 01.02.2021 ये 13.02.2021 तक दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9ः30 बजे से अपराह्न 12ः45 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 01ः45 बजे से अपराह्न 5ः00 बजे तक संचालित की जाएगी। इसके लिए जिला में कुल-80 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं। सदर अनुमंडल में 61 परीक्षा केन्द्र, सोनपुर अनुमंडल में 10 परीक्षा केन्द्र एवं मढ़ौरा अनुमंडल में 09 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को कदाचारमुक्त, निष्पक्ष, स्वच्छ संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आयोग के निर्धारित मानक के अनुरूप प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 1-4 सशस्त्र पुलिस बल/महिला पुलिस बल, स्टैटिक दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, गश्ती एवं उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, जोनल-सह-जोनल दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके अतिरिक्त छात्राओं के परीक्षा केन्द्र पर महिला पर्यवेक्षिका/महिला पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सषस्त्र बल परीक्षा प्रारंभ होने से 2 घंटा पूर्व अपनी प्रतिनियुक्ति स्थल ग्रहण कर लेंगे एवं परीक्षा के समाप्ति के बाद भी केन्द्र पर उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था संधारित करेंगे। परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर ही केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की सहायता से परीक्षार्थियों की शारीरिक जाँचोपरांत, उनके प्रवेश पत्र को देख कर परीक्षा कक्ष में प्रवेष करेने देंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने के साथ-साथ परीक्षा केन्द्र की विडियोग्रॉफी कराने का निर्देश दिया गया।केन्द्राधीक्षक परीक्षा केन्द्र पर परिक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था हेतु सिटिंग प्लान बनायेंगे। सिटिंग प्लान की एक प्रति परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर और एक प्रति सूचना पट्ट पर लगवा देंगे ताकि परीक्षार्थियों को अपना सीट खोजने में कोई परेशानी न हो। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष के अंदर मोबाईल, ब्लूटूथ, पेजर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिभाईस चिट, चाकू, माचिस, ब्लेड आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। परीक्षा केन्द्र पर मूलभूत सुविधाएं यथा शौचालय, पेयजल, पर्याप्त लाईटिंग व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी को परीक्षा केन्द्रों के 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू करना सुनिष्चित करेंगे। जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि अगर अनियमितता करते हुए कोई अभ्यर्थी पकड़ा जायेगा, तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अर्न्तगत करवाई करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसके सफल संचालन में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी विषेष सर्तकता रखते हुए अपनी जवाबदेही निभाऐंगे। इस परीक्षा के अवसर पर सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जिसका दूरभाष संख्या-06152-242444 है। यह नियंत्रण कक्ष परीक्षा के दौरान प्रतिदिन प्रातः 07ः00 बजे से संध्या 05ः30 बजे तक कार्यरत रहेगा। इसके वरीय प्रभार में श्रीमती वंदना पाण्डेय, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, मोबाइल नं0-9431005031 रहेंगे। इसपर परीक्षा से संबंधित सूचना दी जा सकती है।




Recent Comments