मांझी। स्थानीय दलन सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को आयोजित शहीद सुरेन्द्र यादव मेमोरियल दौड़ प्रतियोगिता में मटियार के फागुलाल मांझी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में फतेहपुर के वसीम खान द्वितीय तथा सेमरिया खुर्द के राजेश राम तृतीय रहे। इससे पहले लगभग तीन सौ प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हरि शंकर मंजीत राणा छोटू सिंह राजू कुमार शेर सिंह रूपेश तथा पिन्टु टॉप टेन में शामिल रहे। विजेता प्रतिभागियों को माकपा नेता डॉ सत्येन्द्र यादव तथा एएसआई गयूर अली असद व जितेंद्र सिंह ने शील्ड टी शर्ट दीवाल घड़ी तथा नकद आदि से सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में माकपा नेता ने कहा कि अपने शहीद भाई की मौत का बदला लेने के लिए मांझी के नौजवान सेना में शामिल होकर सीमा पर पाकिस्तान को छक्के छुड़ाने के लिए उतावले हैं। इस अवसर पर शैलेश कुमार ने शहीद के पिता को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। समारोह को शहीद सुरेन्द्र के पिता राजवंशी यादव मनोज कुमार सिंह राजीव रोबिन सत्यनारायण यादव शैलेश कुमार राजेश तिवारी जीवन कुमार अरविंद सिंह सुनील कुमार तथा तारकेश्वर नंद तिवारी आदि ने भी सम्बोधित किया।संचालन जुबैर अहमद ने किया।