दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के अवारी पंचायत के उप मुखिया राजन सिंह के दादी का अकस्मात निधन हो गया। सोमवार को 90 वर्षीय सीता कुंवर के निधन की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके पैतृक गांव अवारी में पार्थिव शरीर के अन्तिम दर्शन के लिए दर्जनों लोगों ने पहुंच शव यात्रा में शामिल हुए। विपदा की घड़ी में पहुंचे लोगों ने परिजनों को लोगों ढाढस बंधाया और पुण्यात्मा के चीर शांति की प्रार्थना की। सीता कुंवर के निधन पर मढ़ौरा विधायक जितेन्द्र राय, मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, युवा समाजसेवी सुधीर सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोगों संवेदना प्रकट किया।