जदयू के युवा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
हसनपुरा(सीवान )।
प्रखण्ड स्थित शर्मा मार्केट में जदयू युवा जिला महासचिव व अरंडा उप मुखिया वृजानंद शर्मा के अध्यक्षता में रविवार को कार्यकारिणी एवं पंचायत अध्यक्षगणों की संयुक्त बैठक किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि युवा जदयू जिला अध्यक्ष राकेश सिंह पटेल व अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं के बीच युवा जदयू के जिला अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को धारदार बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में युवा जदयू कार्यकर्ताओं की अहम भागीदारी है। वही युवा जदयू के जिला महासचिव श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और उनके विचारों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए युवा जदयू के कार्यकर्ता संकल्पित हैं। यूवा जदयू के जिला मीडिया प्रभारी सुशील गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में प्रत्येक प्रखण्ड में प्रखण्ड कार्यकारिणी की बैठक हसनपुरा से शुरुआत की गई। साथ ही अंत में सभी ने संत रविदास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभुनाथ साह, अमरजीत कुमार, पप्पू गुप्ता, श्रीभगवान यादव, ललन राम, नागेन्द्र साह, पवन राम , विवेक गुप्ता, हरिओम भगत, सुजीत शर्मा, अमित चौधरी आदि उपस्थित थे।




Recent Comments