
सोनू गुप्ता/नई दिल्ली। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (एनजी) इम्प्लॉइज यूनियन की बैठक उद्योग भवन, नई दिल्ली में सम्पन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि जनरल सेक्रेटरी एटक, कामरेड अमरजीत कौर, सदस्य नेशनल काऊंसिल (जेसीएम) कामरेड विरघु भट्टाचार्य, संस्थापक सदस्य, यूनियन कामरेड जे.एन. मिश्रा, पूर्व – सदस्य डिपार्टमेंटल काऊंसिल (जेसीएम) के पूर्व – सदस्य कामरेड आई.ए. सिदिदकी | इन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (एनजी) इम्प्लॉइज यूनियन का वर्ष 2022 का कलेंडर जारी हुआ |
इस बैठक में सरकार से कर्मचारियों के हितों की मांगो पर भी चर्चा हुई जिसमें मुख्य रूप से सभी संवर्गो की चयन सूची जारी की जाए/सभी संवर्गो की पदोन्नति की जाए। एमटीएस कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए। जे.एस.ए. की भर्ती की जाए। कोविड-19 में शहीद हुए केन्दीय कर्मचारियों के आश्रितों की अनुकम्प्पा के आधार पर नियुक्ति की जाए एवं एक करोड़ रु. का मुआवजा दिया जाने पर चर्चा हुई | माननीय अतिथियों द्वारा इन मांगों को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन श्री घनश्याम चौहान महासचिव, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (एनजी) इम्प्लॉइज यूनियन द्वारा किया गया । इस अवसर पर विभिन्न मंत्रालयों से सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित थे |




Recent Comments