राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया। शेख मझरिया पैक्स के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर पैक्स चुनाव पुरसोतीपुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में कराने की मांग की है ।उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि उनके पंचायत में मतदाताओं की संख्या लगभग दो हजार है जिसमें अकेले पुरुषोत्तमपुर गांव का सोलह सौ मतदाता है जिन्हें तकरीबन 1 किलोमीटर की दूरी तय कर कर वोट देने जाना पड़ता है ।इसलिए नजदीक मतदान केंद्र लाने से वोटरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस संदर्भ में वीडियो चन्दन कुमार ने बताया की आवेदन मिल चुका है आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है।