मढ़ौरा में दो बाइक के टक्कर में एक महिला समेत दो घायल , एक रेफर

मढ़ौरा (सारण): स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में एसएच-73 पर दो बाइक के टक्कर में एक महिला समेत बाइक सवार दो लोग घायल हो गये.घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से मढौरा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉ. अली शेर खान द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर जख्मी अशोक मांझी को बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया गया.घायलों में स्थानीय थाना क्षेत्र के नौतन मठिया निवासी महम्मद मंजूर आलम की पत्नी 30 वर्षीय नसीमा खातून और कर्णपुरा निवासी दरब मांझी का पुत्र 45 वर्षीय अशोक मांझी बताये जाते है.

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर में दोनों बाइक सवार एक मढौरा के तरफ से आ रहे थे , तों दूसरे मढौरा के तरफ जा रहे थे.एकाएक दोनों विपरीत दिशा में आ-जा रहे बाइक कर्णपुरा बाजार के पास स्थित मंदिर के समीप आपस में टकरा गये.जिससे असंतुलित होकर दोनों बाइक और सवार गिर गये.जहां पर चालक को तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन दोनों बाइक के सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय ग्रामीणों ने जख्मीयो को ऑटो से मढौरा रेफरल अस्पताल लाया .जहां पर एक महिला समेत दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये एक जख्मी अशोक मांझी को पटना रेफर कर दिया गया.जबकि घायल महिला का इलाज रेफरल अस्पताल में ही चल रहा था.डॉक्टर अली शेर खान ने महिला के जख्म को सामान्य बताया.