
मढ़ौरा (सारण): सिवान में हुए भीषण पटाखा हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर गांव में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि, इस दौरान प्रशासन को पटाखा निर्माण या भंडारण से जुड़ी कोई भी अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई।इस संयुक्त कार्रवाई में एसडीओ सैयद आदिल मोहसिन, डीएसपी सविंदर कुमार दास, राजस्व अधिकारी सुनील कुमार और थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ शामिल रहे। यह छापेमारी सिवान में पटाखा विस्फोट से हुई कई लोगों की मौतों और ओल्हनपुर के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को ध्यान में रखकर की गई थी। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा को लेकर अवैध रूप से पटाखे बनाने या भंडारण करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।




Recent Comments