अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीविका रोसड़ा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट:केशव बाबू/रोसड़ा(समस्तीपुर) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2019 के अवसर पर जीविका रोसड़ा के द्वारा सागर जीविका महिला संकुल संघ,मब्बी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में संकुल संघ से जुडी 150 दीदीयों ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार मधुकर, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन प्रबंधक, जीविका, समस्तीपुर ने किया।कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गान के साथ की गई।अशोक रंजन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका रोसड़ा द्वारा जीविका से जुडी सभी सदस्यों का स्वागत किया गया और अब तक के जीविका की उपलब्धियों को बताया गया।सागर जीविका महिला संकुल संघ की अध्यक्ष रहमती खातुन ने बताया कि कैसे वो एक घरेलु गृहिणी से समूह में जुडी और आज संकुल संघ की अध्यक्ष हैं।साथ ही उन्होंने शौचालय निर्माण करवाने में किये गए अपने प्रयासों एवं रास्ते में आई बाधाओं के बारे में भी बताया।जानकी देवी जो जीविका मित्र के रूप में 2014 से काम कर रहीं हैं, उन्होंने बताया कि वो जीविका में जुड़ने के बाद अपना पक्का घर बनवाया एवं साथ ही दुकान भी चला रही हैं।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेठ कार्य करने के लिए पिंकी कुमारी, कुमारी कामनी, रंजू देवी, सुखदा देवी एवं अनिल कुमार पासवान को सम्मानित किया गया।सदस्यों के आर्थिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सराहनीय योगदान हेतु ज्योति जीविका महिला ग्राम संगठन, हरिपुर एवं महिला सशक्तिकरण के सागर जीविका महिला संकुल संघ को भी पुरष्कृत किया गया।इस कार्यक्रम में रेखा देवी,आशा देवी, क्रांति देवी, रितु कुमारी, धीरज कुमार, लअविनाश कुमार, ब्रज किशोर एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।कार्यकम का अंत रजनीश कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।