◆ गंभीर स्थिति में जख्मी युवक का पीएमसीएच में चल रहा इलाज
तरैया(सारण)। थाना क्षेत्र के सरेया बसंत गांव के रहने वाले एक युवक को पटना जाने के क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने दरियापुर के आगें नया गांव के समीप गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। जख्मी युवक उक्त गांव निवासी स्व. जितेंद्र सिंह के 26 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया जाता है। जिसका गम्भीरावस्था में पटना पीएमसीएच में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोनू कुमार पटना किसी कम्पनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। जो मंगलवार की सुबह में अपने ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान उसका पीछा कर रहे बाइक सवार तीन अपराधियों ने दरियापुर के आगे नया गांव के समीप उस पर गोलियां चला दी। अपराधियों के गोली से सोनू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि सोनू को कमर के समीप दो गोली लगी हुई है। फिलहाल गंभीर रूप से जख्मी सोनू का उपचार पटना पीएमसीएच में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।




Recent Comments