
पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर शहीदों को कैंडिल मार्च निकाल दी गई श्रद्धांजलि
मढ़ौरा (सारण)। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी के अवसर पर रविवार की देर संध्या स्थानीय युवाओं ने कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। मढ़ौरा आई टी आई से दर्जनों युवाओं ने कैंडिल मार्च निकाला,जो आई टी आई मैदान से चलकर गढ़देवी चौक होकर रामजीवन सिंह शहीद स्मारक पर जाकर समाप्त हुई।मालूम हो कि कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के आज दो साल पूरे हो गए हैं। भारत के इतिहास में 14 फरवरी का दिन जम्मू कश्मीर की एक दु:खद घटना के रूप में दर्ज है।कैंडिल मार्च में सुमित कुमार, विक्की कुमार, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, पंकज कुमार समेत दर्जनों युवा राष्ट्रीय तिरंगा हाथों में लेकर शामिल थे।





Recent Comments