फर्जी कागजातों के आधार पर जनवितरण प्रणाली दुकान का लाइसेंस लेने का मामला
गड़खा।
फर्जी कागजात के आधार पर जन वितरण प्रणाली दुकान की लाइसेंस लेने की शिकायत ग्रामीण गड़खा थाना क्षेत्र के विशंभर पुर निवासी अनुज कुमार सिंह ने केन्द्रीय खान एवं उपभोक्ता मंत्री मुख्यमंत्री एवं सारण आयुक्त से किया दिए आवेदन में कहा कि गढ़वाल टोला के महामाया सिंह द्वारा अपने पिता स्व शिवकुमार सिंह का निधन 2016 में हो गई।जिनका उम्र 80 वर्ष था।परंतु महामाया प्रसाद सिंह द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र देकर 56 वर्ष उम्र दिखाकर गलत तरीके अनुकम्पा का लाभ लेते हुए पीडीएफ दुकान की लाइसेन्स ली गई।जिसकी शिकायत डीएम से जनवरी 2020 में की गई थी पर कोई करवाई नही की गई। महामाया प्रसाद द्वारा 17 फरवरी को हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया गया था जिसका कांड संख्या 97 दिनांक 26 2020 गारखा थाना में दर्ज है।जिसमें वह बेल पर हैं।




Recent Comments