वैशाली:बिदुपुर:सड़क के लिए जमीन नही देने पर मारपीट मामले में पांच नामजद
#प्रेम कुमार
बिदुपुर(हाजीपूर)
बिदुपुर थाना के सहदुल्लापुर धबौली गांव में सड़क के लिए जमीन देने से इंकार करने पर मारपीट कर पांच महिलाओ को जख्मी कर दिया।इस सम्बंध में पांच के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है।घटना के लगभग पांच माह बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
दर्ज प्राथमिकी में रिंकी देवी पति अनिल शर्मा द्वारा आरोप लगाया गया है कि गत 17 जुलाई को उनके घर पर संतोष सिंह उनके ससुर हरि भगवान शर्मा को खोजने आये तो वे नही थे।जब वे पूछी की क्यो खोज रहे है तो उसने रास्ते के लिए जमीन देने की बात कहा।जिस पर घर की सभी महिलाएं विरोध की।उसी बात पर उसने समर्थको के साथ मारपीट कर उन्हें और उनके सास मिंटू देवी,गोतनी प्रीति देवी,तेतरी देवी सास,एवम ननद अणिमा कुमारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया।सभी जख्मी का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में हुआ और वही नगर पुलिस के समक्ष फर्द बयान दर्ज कराया।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।इस सम्बंध में संतोष सिंह,अखिलेश ठाकुर,अमित शर्मा,अजित शर्मा,सुभाष सिंह के विरुद्ध आरोप लगाए गए है।




Recent Comments