सारण :परसा में जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में चयनित छात्रो के बीच प्रमाण पत्र का हुआ वितरण

परसा:पैसा और सुबिधा के अभाव में छात्र का शिक्षा बाधित नही होगा।जो छात्र प्रतियोगिता में सफल हुआ है।उन छात्रो को सहयोग प्रदान किया जायेगा।उक्त बातें गणित रत्न से समान्नित शारदा मैथेमेटिक्स के गणितज्ञ शिक्षक अभिषेक कुमार ने परसा उच्च बिद्यालय में जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में चयनित छात्रो के बीच प्रमाण पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि सुदूर देहाती क्षेत्र में छुपे प्रतिभाओ को निखारने का प्रयास जारी है।जिसके लिए जिलास्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रो को चयनित किया जा रहा है।इसके लिए छात्रो को सुबिधा उपलब्ध कराया जायेगा।गरीब असहाय छात्रो को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की आश्वासन दिया।कार्यक्रम को गणित शिक्षक ई इन्द्रजीत कुमार बिपिन भरद्वाज विजय मिश्रा विनोद कुमार मुन्ना कुमार जितेंद्र सिंह संतोष कुमार आदि ने अपना विचार प्रकट कर छात्रो को सफलता के लिए प्रेरित किया गया।जिलास्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में अमन कुमार गुप्ता मोनिका कुमारी प्रथम स्थान रोहन कुमार द्वितीय मनीष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सफल सभी छात्र छात्राओ को मुख्य अतिथियो द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र तथा पुरष्कार देकर समान्नित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पप्पू कुमार सिंह ने किया।इस मौके पर संजय कुमार शर्मा चन्दन कुमार खुशबु कुमारी अनामिका कुमारी सुनील कुमार मोनिका कुमारी आदि सैकड़ो छात्र छात्रा शामिल थे।