एन.आई.ओ.एस द्वारा संचालित शिक्षक ट्रेनिंग सत्र 2017-2019 में शामिल प्रशिक्षुओं का हुआ विदाई समारोह
मांझी (सारण) : एन.आई.ओ.एस द्वारा संचालित शिक्षक ट्रेनिंग सत्र 2017-2019 में शामिल प्रशिक्षुओं द्वारा सोमवार को दलन सिंह उच्च विद्यालय माझी के प्रांगण में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । वक्ताओं ने ट्रेनिग में हुये खट्टे मीठे अनुभवों की चर्चा की । वही वक्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में पेड़ लगाने पर बल दिया।समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रवीन्द्र कुमार यादव द्वारा किया गया। वही संचालन माडर्न पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार यादव ने किया । समारोह में केशव दूबे, अमित जी वंदना कुमारी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए । समारोह में मुख्य रूप से सतीश कुमार कबीर यादव , जितेंद्र कुमार यादव, वीणा कुमारी एवं अन्य प्रशिक्षु उपस्थित थे । अंत में विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर समारोह का समापन किया गया ।