वैशाली :बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी को लूट की नीयत से गोली मार किया घायल
#हाजीपुर से राजा बाबू की रिपोर्ट

हाजीपुर
ग़ोरौल थाना क्षेत्र के व्यस्तम ग़ोरौल बाजार में मुज़फ़्फ़रपुर के एक कपड़े व्यवसायी को गोली मार कर लाखो रुपये लूट लिए।घायल व्यक्ति मुज़फ़्फ़रपुर के सीतला बाजार के कपड़ा व्यवसायी संजय होजियरी के एक कर्मी बताया गया है। घायल व्यक्ति संजय होजयरी के कर्मी मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले के जवाहरलाल रोड निवासी जय प्रकाश शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बताया गया है।जिसे जांघ में गोली लगी है।घटना ग़ोरौल बाजार के डॉ युनुश के क्लिनिक के पास घटी है।घटना स्थल पर लोगो ने बताया कि लुटेरे मोटरसाइकिल से थे।जो लूटने के बाद गोली चलाते हुए ग़ोरौल गुमटी होते हुए भाग निकले।गोली लगने के बाद स्थानीय लोगो ने ग़ोरौल राजकीय अस्पताल लाया। गोली के बाद इलाज के दौरान घायल व्यक्ति ने बताया कि सुबह से ही कई बाजार के दुकानदारो से कलेक्शन था।




Recent Comments