पानापुर(सारण)वाईपीएल के संयोजक युवराज सुधीर सिंह ने मंगलवार को पानापुर प्रखंड के बगडीहा गांव से अपने जनसमर्क अभियान की शुरुआत की ।बगडीहा मठिया परिसर में आयोजित एक सभा मे युवराज सुधीर सिंह ने कहा कि मैं यहां आपलोगो का आशीर्वाद लेने आया हूं ।जो आशीर्वाद और स्नेह 1985 में पानापुर की इस धरती ने मेरे बड़े पापा को दिया था ,उसी आशा एवं उम्मीद के साथ मैं  आपके बीच आया हूं ।आपलोगो का सहयोग और स्नेह मिलेगा तो आनेवाले विधानसभा चुनाव के समर में मैं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आपके बीच आऊंगा ।पूर्व के दो चुनावो की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा परिवार जात कि नही बल्कि जमात की राजनीति करते आया है ।आपलोगो के मान एवं सम्मान के लिए मेरा परिवार सदैव तत्पर रहा है और रहेगा ।सभा समाप्ति के पश्चात उन्होंने सभा मे बैठे बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया ।सभा को संबोधित करनेवालों में पूर्व प्रमुख बेबी देवी ,अजय राय ,जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह , रंगधर राय ,बालदेव राय ,पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।