वैशाली : कैश लूटने में हुआ असफल तो गार्ड को मारी गोली,एक कि मौत दूसरा घायल

महुआ(सारण)।महुआ ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल बैंक में कैश जमा करने गए विधुत विभाग के दो गार्ड को दिनदहाड़े बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया है।जहाँ इलाज के क्रम ही एक गार्ड की मौत हो गई।वही बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप घायल है।बैंक के कुछ दूरी पर ही घटना को दिया अंजाम।लूट में असफल होने पर गोली मार कर अपराधियों भाग निकला।मौके पर पुलिस पहुंच कर घटना की छानबीन कर रही है।जानकारी के अनुसार महुआ बाज़ार स्थित ताजपुर रोड स्थित सैंट्रल बैंक में कैश जमा करने गए दो विधुत विभाग के गार्ड को पैसा जमा करने गए थे.वही बाइक पर सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर कैश लूटने पर सफलता नही मिलने पर अपराधी भागते हुए उक्त गार्ड पर दो तावर तोड़ दो फायरिंग किया जिसमें एक गार्ड को छाती पर गोली लगी तो दूसरा को गर्दन पर गोली लग गई।जिससे दोनो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए उक्त गार्ड को महुआ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।जहाँ डॉक्टर ने एक कि स्थिति गरबराते देख उन्हें हाजीपुर रेफर कर दिया है।जहां रास्ते मे ले जाने के दौरान ही एक व्यक्ति की मौत हो गई।वही बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।दूसरे घायल की भी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।