
तरैया प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मी मंजूर आलम अपने पुत्र के नामांकन में आया था मढ़ौरा
मढ़ौरा(सारण)। दसवें चरण के नमांकन के पहले दिन मढ़ौरा प्रखंड में देर शाम हुई एक हाथापाई की घटना हुई जिसमें तरैया प्रखंड कार्यरत एक क्लर्क जख्मी हो गया । क्लर्क मढ़ौरा मिर्जापुर निवासी मंजूर आलम बताया गया है । मामले को लेकर जख्मी मंजूर आलम ने प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाया है । ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में पहुंचें मंजूर आलम ने कहा कि वह अपने पुत्र समीम अख्तर के बीडीसी पद पर नमांकन के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचा था । पुत्र के नमांकन के बाद वह वार्ड सदस्य के नमांकन काउंटर की तरफ खड़ा था । तभी निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल से कुछ कहा सूनी हो गयी । इससे नराज बीडीओ ने हाथापाई शुरू कर दी जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया । उसका सिर फट गया और खून निकलने लगा । घटना को देख लोग जमा हो गए और उसे अस्पताल पहुंचाया ।
बीडीओ ने कहा
मामले में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया की वार्ड सदस्य के नमांकन काउंटर पर नमांकन चल रहा था। मौके पर रहे सब इस्पेक्टर ने उन्हे नमांकन काउंटर पर विधि व्यावस्था की गंभीर समस्या को लेकर जानकारी दी थी । जब वे नमांकन काउंटर पर पहुंचे तो कर्मी मंजूर आलम बेवजह का बहस करने लगे । इसी को लेकर उन्होने मंजूर आलम को नमांकन काउंटर से हटाने का प्रयास किया था । पंचायत चुनाव को लेकर मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है । मंजूर आलम पहले मढ़ौरा प्रखंड के ही कर्मी थे उनसे उनका मधुर सम्बंध रहा है ।
मनोज अग्रवाल बीडीओ मढ़ौरा ।




Recent Comments