विवाद मामले में दो गिरफ्तार
【✍ परवेज अख्तर/सिवान 】
हुसैनगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के मड़कन गांव में 11 जुलाई को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन व्यक्ति घायल हो गए थे। घायलों में भूपेंद्र साह, देवेंद्र साह एवं बहादुर साह का पुत्र भूपेंद्र साह शामिल हैं। इसमें भूपेंद्र साह की स्थिति गंभीर हो गई थी। इस संबंध में बहादुर साह ने स्थानीय थाने में आवेदन हीरालाल साह, संतोष साह, सोनू साह, लखन साह, संदीप साह, अशोक साह एवं शिवकुमारी देवी समेत सात को अभियुक्त बनाया गया था। इसमें पुलिस ने सोमवार की रात लखन साह एवं सोनू साह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
——-




Recent Comments