Θ बेतिया – आज राष्ट्रीय आजाद मंच के जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक समपर्ण

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
आज दिनांक 16 फरवरी 2018 को राष्ट्रीय आजाद मंच के जिला कार्यकारिणी समिति का बैठक कमलनाथ नगर स्थित कोचिंग कैंपस में संपन्न हुई।
छात्र संघ चुनाव पे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला सचिव नीतीश सिंह ने कहा कि आज़ाद मंच.जिले में विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत कालेजों में सभी पदों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा।वही मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश कुमार दुबे ने चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने का अपील किया।
जिला अध्यक्ष गोलू कुमार मिश्र ने कहा कि आजाद मंच दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्र हित एवं समाज हित में कार्य करते रहता है.एवं किसी राजनीतिक दल या उसके नेता से किसी प्रकार का संबंध नहीं रखता.हम हमेशा छात्रों की समस्याओं पर मुखरता से अपनी आवाज बुलंद करते आए है.
जिला प्रवक्ता राजमणि मिश्र ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र विश्वविद्यालय चुनाव की तारीख घोषित नही करती है तो आज़ाद मंच चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होगा.बैठक में सुनील कुशवाहा,रौशन सिंह,शशांक कुमार,नेशार अंसारी,उत्कर्ष राज,सुधांशू कुमार यादि ने कहा कि छात्र संघ चुनाव में सभी सीटों पर आज़ाद मंच के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे,इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही मेहनत करने की आवश्यकता है॥