

सीवान : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के आलोक में उतर प्रदेश राज्य के देवरिया जिला के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी,अमित कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक,अभिनव कुमार द्वारा बजाज चीनी मिल,प्रतापपुर के अतिथि गृह में समन्वय बैठक किया गया।
इस समन्वय बैठक में बिहार उतर प्रदेश सीमा पर देवरिया जिला से लगने वाले सड़क मार्ग एवं सीमा पर बैरियर/ड्राप गेट,चेकपोस्ट की आवश्यकता,सीमावर्ती मतदान केंद्रों,सीमावर्ती राज्य के सक्रिय अपराध कर्मियों,
थानावार सक्रिय अपराधकर्मियों/असमाजिक तत्वों, राजनीतिक रूप से सक्रिय व्यक्तियों की थानावार स्थिति के साथ ही सीमावर्ती जिला के शराब कारोबारियों के मुख्य अड्डों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं आगामी विधान सभा निर्वाचन,2020 में संभावित बाधाओँ के निराकरण पर विचार किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी,देवरिया,पुलिस अधीक्षक देवरिया, अनुमंडल पदाधिकारी ,
,क्षेत्राधिकारी ,भाटपाररानी जनपद, देवरिया,सीमावर्ती जिला के थानाध्यक्ष सहित जिला उत्पाद अधीक्षक एवं जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी,सिवान मौजूद थे।




Recent Comments