समस्तीपुर :दहेज प्रथा और बाल विवाह उन्मूलन पर समाजिक संगोष्ठी
##न्यूज़ इनपुट केशव बाबू
विभूतिपुर
स्थानीय प्रखंड के खोकसाहा चौक स्थित भाजपा मंडल विभूतिपुर के द्वारा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा एवं सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम साहनी ,प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री सुनीता सिंह एवं जिला अध्यक्ष नीलम देवी के द्वारा किया गया ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महिला आयोग की सदस्य नीलम देवी ने कहा कि आयोग दहेजप्रथा, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा रोकने के लिए कारगर कदम उठा रही है ।मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सुनीता सिंह ने कहा कि सूबे एवं केंद्र की सरकार महिलाओं के उत्पीड़न के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्जवल योजना एवं अन्य योजनाओं को लागू कर महिलाएं का मान सम्मान बढ़ाया है ।महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम देवी ने कहा कि महिलाओं के साथ युवाओं को भी दहेज बाल विवाह को रोकने के लिए आगे आने की जरुरत है। उन्होंने लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील की ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नीलम देवी के द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला पार्षद रीना राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ,महिला नेत्री रुपाली कुमारी, अशोक ,पंकज कुमार लाल ,ममता ठाकुर ,शिवकुमार ,राम कुमारी ,माला देवी, कुमारी पिंकू ,गीता देवी ,कुमारी शशि कला, पूरन शर्मा ,रंजीत कुमार शर्मा ,प्रवीण कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।





Recent Comments