मॉर्निंग स्टार पब्लिक स्कूल का उद्घाटन करते इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा एवं अन्य गणमान्य अतिथि

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के लिये उठाया गया कदम सराहनीय : संगम बाबा

इसुआपुर ( सारण ) : इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र के सहवाँ पंचायत के नवादा गाँव में मॉर्निंग स्टार पब्लिक स्कूल का शुभ उद्घाटन इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने किया । वहीं स्कूल के उद्घाटन समारोह के दौरान मुखिया संगम बाबा ने स्कूल के संस्थापक शिव प्रसाद यादव को ग्रामीण इलाके में स्कूल संचालन के लिये धन्यवाद दिया और अपने सम्बोधन में संगम बाबा ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के शिक्षा के लिये इनका उठाया गया कदम सराहनीय है । गाँव के बीचों बीच इस स्कूल के हो जाने से बच्चों को ज्यादा दूरी की सफर तय करनी नही पङेगी । वहीं संगम बाबा ने कहा की आज हमारे देहात क्षेत्रों में अच्छी शिक्षा के लिये अच्छे स्कूल और बेहतर स्वास्थ्य के लिये बेहतर स्वास्थ्य केन्द्रों की अभी और आवश्यकता है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा व ग्रामीणों को अच्छी स्वास्थ्य की सुविधायें पूर्ण रुप से यहाँ मिल सके । वहीं कार्यक्रम के पूर्व में सरस्वती माता की आरती और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधान शिक्षक अखंड प्रताप सिंह, रविन्द्र यादव, राजकुमार, वार्ड सदस्य अशोक सिंह, शैलेन्द्र यादव, मैनूद्दीन साईं, नैमूद्दीन मियाँ, ईमाम हसन, संगीत बाबा, समशाद मियाँ, संजय पंङित, नसीम मियाँ, फिरोज आलम, आफताब आलम मौजूद थे ।