अमरूद के डाल को बच्चों ने तोड़ दिया तो पड़ोसी ने चाकू मार युवक की कर दी हत्या

नगरा (सारण) : स्थानीय ओपी क्षेत्र के बन्नी गांव में मामूली विवाद में पड़ोसी ने चाकू मार युवक को जख्मी कर दिया.गंभीर जख्मी युवक की छपरा इलाज के लिये ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.मृतक युवक बन्नी गांव का शौकत अली का 31वर्षीय पुत्र नौशाद अली बताया जाता है.मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक पिकअप भान का ड्राइवर है.जो गुरुवार को घर पर ही था, तबतक पड़ोसी के दरवाजे पर बच्चों ने अमरूद के पेड़ की डाल को खेलते-खेलते तोड़ दिया.जिससे पड़ोसी रियाजुद्दीन उर्फ राजू मृतक के परिजनों से गाली-गलौज करने लगा.अभी स्थानीय लोग विवाद को सलटाने का प्रयास कर ही रहे थे की पड़ोसी हमलावर की मुद्रा में आकर चाकू से हमला कर दिया.हमला के बाद गंभीर हालत में जख्मी नौशाद अली को परिजनों ने छपरा ले गये.जहां पर ज़ख़्मी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.मृतक के शव को भगवान बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया.इस सम्बन्ध में नगरा ओपी इंचार्च राकेश कुमार राय ने कहा की हत्या के मुख्य आरोपी महम्मद मियां के पुत्र रियाजुद्दीन उर्फ राजू को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है.जबकि दूसरा आरोपी महम्मद मियां का ही पुत्र जमालुद्दीन को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस प्रयासरत है.