सिवान के छात्र ने राष्ट्रीय स्तर के निबंध प्रतियोगिता में प्राप्त किया द्वितीय स्थान 
न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 

सीवान:__
पिछले दिन विवेकानंद शैक्षणिक ,सांस्कृतिक , एवं क्रीड़ा संस्थान तथा योगमाया मानव उत्थान ट्रस्ट के युग्म  बैनर तले देश के मशहूर चित्रकार गगनेंद्र नाथ टैगोर की 150 वीं जयंती व श्रीमती इंदिरा गांधी की जन्मशती के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के   पिपरा गांव के अनिल तिवारी व संध्या तिवारी के जेष्ट पुत्र आशीष तिवारी को पूरे देश भर में ग्रुप-सी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
यह पुरस्कार झारखंड राज्य के देवघर स्थित बंकेट हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में विश्व भारती ,शांतिनिकेतन के अध्यापक डॉक्टर सुभाष चंद्र राय, 2016 मिस इंडिया प्रतिभागी परिचिता व वैक्सो इंडिया के पश्चिम बंगाल राज्य समिति के सचिव राजर्षी भौमिक के करकमलों से प्रदान किया गया।
आशीष की इस सफलता से जिले में खुशी का माहौल है। प्रशस्ति पत्र में भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल की शुभकामनाएं और विवेकानन्द संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह देव व योग माया ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. अंजनी कुमार मिश्र का हस्ताक्षर है।