
पत्नी व दों बच्चों के साथ बाइक से जा रहे युवक को बोलेरो ने मारी ठोकर, बाइक चालक युवक की मौत
मांझी(सारण)। अपनी पत्नी पुत्र व पुत्री को बाइक पर बिठाकर अपने मामा के डुमरी स्थित घर तिलक समारोह में भाग लेने जा रहे युवक को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे चारों बुरी तरह घायल हो गये। सभी घायलों को आसपास के ग्रामीणों ने आनन फानन में पीएचसी पहुंचाया। बाइक चालक व कौरुधौरु निवासी सुरेंद्र भगत 30 वर्ष को चिंताजनक स्थिति में मांझी पीएचसी से छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। देर शाम शव का पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद जख्मी पत्नी कुंती देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।मृतक के चचेरे भाई दीपक भगत की कल रविवार को बारात जाने वाली थी तभी इस दुर्घटना ने परिजनों के रंग में भंग हो गया।मृतक दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने बोलेरो चालक व मांझी दक्षिण टोला निवासी कन्हैया कुमार को पकड़ कर जम कर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बोलेरो को भी जब्त कर लिया है। दुर्घटना में घायल पत्नी, पुत्र व पुत्री का इलाज पीएचसी में चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग एक घण्टे तक मांझी छपरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि बाद में थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा व अन्य ग्रामीणों के समझाये जाने के बाद सड़क जाम हटा लिया गया।




Recent Comments