प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामलें की पूरी जानकारी देते सारण एसपी संतोष कुमार

चोरी हुये नवजात शिशु को पुलिस ने किया बरामद

छपरा। सारण एसपी संतोष कुमार ने चोरी हुए नवजात शिशु की बरामदगी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे मामलें का पटाक्षेप किया।जिसमें यह बात सामने खुलकर आई कि नवजात शिशु के चोरी मामलें में गिरफ्तार महिला को बच्चे नहीं हो रहे थे, जिसको लेकर उन्होंने अपनी माँ के साथ योजनाबद्ध तरीके से सदर अस्पताल के SNCU वार्ड से रेकी कर एक दिन के नवजात शिशु की चोरी कर ली।फिर इसकी शिकायत पर भगवान बाजार थाना में कांड दर्ज कराई गई थी। काफी संवेदनशील मामला सामने आने पर एसआईटी की गठन की गई।जिसको बीती देर रात छपरा के पुष्पांजलि अस्पताल में इलाज के लिए बच्चे को लाये जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।सारण एसपी संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि चोरी करने वाली महिला रिंकी देवी पति सुशील कुमार जो मैके में मुफसील थाना क्षेत्र के बथानी गांव में रहने वाली है,साथ में उसकी माँ की भी संलिप्तता सामने आई है, दोनों को बच्चा चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि सदर अस्पताल के SNCU वार्ड से एक दिन के नवजात की चोरी 23जनवरी को दोपहर के समय हो गई थी।इसको लेकर परिजनों ने दो दिनों से बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस प्रशासन से लगातार गुहार लगा रहा था, लेकिन तीसरे दिन बच्चे की बरामदगी के साथ पूरे मामलें की सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उद्भेदन की जानकारी दी।