दरभंगा में महज मोदी चौक का नाम बदलने को ले एक की हत्या
दैनिक खोज खबर डेस्क, पटना
    बिहार के दरभंगा जिले में एक व्यक्ति की गर्दन काटकर हत्या महज इसलिए कर दी गयी क्योंकि बगल के ग्रामीणों को उस चौक का नाम नही पसन्द था।
मामला दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदहा गांव का है।
    इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार एक पंचायत के भाजपा अध्यक्ष के पिता की गला काटकर हत्या कर दी गयी है। बीते दिसम्बर 2016 में भदहा गांव में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित होकर स्थानीय भाजपा नेता ने एक चौक का नाम बदलकर मोदी चौक कर दिया था। हालांकि इस चौक का नाम बदलने के बाद कई बार बगल के ग्रामीणों ने विरोध किया व भाजपा नेताओं से तीखी नोकझोक भी हुई। मगर भदहा में जो गुरुवार को हुआ उसका अंदाजा किसी को नही होगा।

      कुछ लोग गुरुवार की रात्रि मोदी चौक पहुँचे व गाली गलौज करने लगे। हंगामा कर रहे लोग इस चौक का नाम बदलकर लालू यादव चौक करना चाह रहे थे। लोगों का हंगामा देख भाजपा नेता तेज नारायण यादव ने विरोध किया तभी उनके पिता रामचंद्र यादव पहुँचे व बेटे को अंदर भेजा। 
इस दौरान तीखी झड़प दोनो पक्षो में हुई।
    देर रात्रि कुछ लोग आए और उन्होंने रामचन्द्र यादव पर तलवार से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। वही लोगों ने भाजपा नेता तेज नारायण यादव के छोटे भाई कमल यादव को भी तलवार की वार से घायल कर दिया।

कमल यादव का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में किया जा रहा है।
   वहीं इस हत्या से आक्रोशित भाजपा नेताओं ने कर्पूरी चौक को जाम कर दिया, बाद में पुलिस ने पहुचकर जाम हटवाया।
    आपको बता दे कि तेज नारायण यादव बहला पंचायत के भाजपा अध्यक्ष भी हैं।
वही इस घटना से पूरा परिवार गमगीन है।
भाजपा के कई स्थानीय नेताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है।
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
(न्यूज़ इनपुट : विनीत कुमार)