
मोतिहारी (पू.च.): कोटवा प्रखंड में पैगंबर मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलुशे मुहम्मदी निकाला गया
[✍दैनिक खोज खबर मोतिहारी पुर्वी चंपारण डेस्क:] कोटवा से छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट:-प्रखंड में धूमधाम एवं शांतिपूर्वक तरीके से पैगम्बर मुहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया गया। पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मदरसा अहमदिया रिजविया वह रूल उलूम बिशुनपुर के जेरे एहतमाम जुलुशे मुहम्मदी निकाला गया।
जुलुशे मुहम्मदी बिशुनपुर मदरसा से निकलकर वृतिटोला, दिलमन छपरा, बेतिया बसंत, भोपतपुर होते हुये उच्च विद्यालय बझिया बाजार के प्रांगण में जलसे के रूप में परिवर्तित हो गया।
इस जलसे में मौलाना द्वारा पैगम्बर मुहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मौलाना शोएब कादरी, हाफिज मखदूम, शहंशाह आलम, मो अखलाक हुसैन, शकील अहमद, मुराद अहमद , फरियाद आलम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।




Recent Comments