वसूली के लिए सहकारी भूमी बिकास बैंक ने दर्जनो कृषि ऋण धारक मृत लोगों के नाम नोटिस किया जारी
ロ 45 साल पूर्व किसानों ने लिया था कृषि लोन
रसूलपुर /एकमा : सरकार किसानों द्वारा बैंको से लिए गए कृषि संबंधित कर्ज को भले हीं माफी योजना के तहत माफ कर दी हो परन्तु सहकारी भूमी बिकास बैंक ने 40 साल पूर्व लिए गए कृषि त्रृण की वसूली के लिए दर्जनो मृत लोगों के नाम नोटिस जारी किया है।रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गाँव में ऐसे दर्जनों लोगों के नाम बैंक ने नोटिस जारी किया है जिन्हें मरे हुए बीस साल से भी अधिक हो चुके है इनमें कई ऐसे भी लोग शामिल हैं जिनके पुत्र की भी मृत्यु हो चुकी है।ऐसे में उनके पोते को अपने दादा द्वारा ली गयी कर्ज की राशि का भुगतान करना पड़ेगा ।